फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पटाखा बाजार का विवाद खत्म, एलडीए ने निरस्त किया आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम सेक्टर ई में पटाखा बाजार का आवंटन एलडीए ने निरस्त कर दिया है। इसके साथ ही इसे लेकर परिवहन निगम के साथ चल रहा विवाद शनिवार को खत्म हो गया।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस प्रकरण पर खबर प्रकाशित की थी। दरअसल, जानकीपुरम सेक्टर ई में जिस स्थान को एलडीए ने पटाखा बाजार के लिए आवंटित किया था, वह जगह परिवहन निगम की है, जो उसे बस अड्डे के लिए मिली है, मगर भ्रष्टाचारियों ने मिलीभगत कर गलत तरीके से जगह पटाखा बाजार के लिए आवंटित कर दी। ऐसे में प्रबंध निदेशक प्रभु एन. सिंह ने आवंटन पर आपत्ति दर्ज कराई थी। उन्होंने एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार को इस बाबत पत्र भी लिखा। इसके बाद एलडीए उपाध्यक्ष ने जांच के निर्देश दिए, जिसकी रिपोर्ट शनिवार को सामने आने के बाद पटाखा बाजार को किया गया आवंटन निरस्त कर दिया गया।
दुर्गा पूजा के लिए भी मांगी गई थी जगह
अधिकारियों ने बताया कि इससे पूर्व यह जगह दुर्गा पूजा पंडाल के लिए भी मांगी गई थी। उस दौरान एलडीए ने यह कहा था कि जगह परिवहन निगम की है, ऐसे में आवंटन नहीं कर सकते। बाद में परिवहन निगम ने ही जगह दुर्गा पूजा के लिए आवंटित की थी।
विज्ञापन

अब परिवहन निगम ने किया पटाखा बाजार का आवंटन
जानकीपुरम सेक्टर ई में जिस जगह को लेकर परिवहन निगम व एलडीए आमने-सामने आया था, उसका आवंटन निरस्त कर दिया गया। वहीं परिवहन निगम के एमडी प्रभु एन सिंह ने उस जगह को पटाखा बाजार के लिए राजकुमार गुप्ता के नाम से आवंटित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें