फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: टमाटर के बिना खाने से हो गए हैं बोर तो आज यहां मिलेगा सस्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लखनऊ। बाजार के महंगे टमाटर से अगर जुबां पर खाने का स्वाद नहीं चढ़ रहा है, तो आज आपके पास सस्ता टमाटर पाने का मौका है। रविवार को सरकारी टमाटर बेचने वालीं मोबाइल वैन शहर में आठ स्थानों पर रहेंगी। वैन दोपहर 12 बजे तक तय स्थान पर पहुंचेंगी। कहां-कहां सरकारी टमाटर मिलेगा, इसकी सूची देखकर ही घर से निकलें।
विज्ञापन


सरकारी टमाटर की वितरण व्यवस्था देख रही संस्था एनसीसीएफ के एके सिंह ने बताया कि मोबाइल वैन से 70 रुपये किलो कीमत पर टमाटर खरीदा जा सकता है। एक व्यक्ति को अधिकतम दो किलो या मांग ज्यादा होने पर एक किलो टमाटर वैन से दिया जाएगा। उधर, शनिवार को सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी स्थल पर लंबी लाइन लगाकर लोगों ने टमाटर खरीदा।
विज्ञापन




यहां रहेंगी मोबाइल वैन



- नवीन मंडी स्थल सीतापुर रोड के गेट नंबर दो के सामने



- एनसीसीएफ ऑफिस, डी-79, विज्ञानपुरी महानगर।



- सरोजनीनगर में ईएसआईसी हॉस्पिटल के पास



- मुंशी पुलिया पर सेक्टर-19 चौराहे के पास



- फैजुल्लागंज में जगलाल पेट्रोल पंप के पास



- अलीगंज में केंद्रीय भवन के पास



- गोमतीनगर में आंबेडकर पार्क के पास



- महानगर गोल मार्केट में पुलिस चौकी के पास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें