फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निशातगंज में युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। महानगर के निशातगंज इलाके में मंगलवार रात नाना पाटेकर ने अपने साथियों संग मिलकर चंद्रप्रकाश उर्फ मानू यादव को गोली मार दी। उसे घायल हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया। वहीं नाना पाटेकर सहित दो आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक, आपसी विवाद में गोली चली है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महानगर प्रदीप कुमार सिंह के मुताबिक, निशातगंज के गली नबंर 6 के रहने वाले चंद्रप्रकाश यादव उर्फ मानू, मुकेश सोनकर, नाना पाटेकर और राजाबाबू मंगलवार रात को खड़े थे। इस दौरान रात करीब 9 बजे चारों के बीच में किसी बात पर विवाद हो गया। इसी दौरान चंद्रप्रकाश पर नाना पाटेकर, मुकेश व राजा बाबू ने हमला बोल दिया। उसकी पिटाई की। इसी दौरान तमंचे से फायरिंग की गई। गोली चंद्रप्रकाश के दाहिने पैर में लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चंद्रप्रकाश उर्फ मानू को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया जहां वह खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, चंद्रप्रकाश ने मुकेश सोनकर, नाना पाटेकर और राजा बाबू पर आरोप लगाया है। पुलिस ने तत्काल दबिश देकर एक आरोपी मुकेश सोनकर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य की तलाश में दबिश दे रही है।
रोज जुटते है नशेड़ी युवक, एक दिन पहले भी चली थी गोली
इस गली में शाम होते ही नशेड़ी युवकों की जुटान शुरू हो जाती है। एक दिन पहले भी यहां गोली चली है। वहीं पर कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में नशीले पदार्थ के बेचने को लेकर दो गुटों में कहासुनी चल रही थी। वीडियो वायरल होने के दूसरे दिन ही गोली चलने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं मंगलवार शाम को एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया जिसमें कुछ युवक कोविड संक्रमण के दौरान लोगों की आवाजाही रोकने के लिए लगे बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें