फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रांसफार्मर में लगी आग, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद उपकेन्द्र के अंतर्गत मनकौटी गांव में सोमवार रात ट्रांसफार्मर में आग लग गई, जिससे आपूर्ति बाधित हुई। आग एबीसी केबिल में स्पार्किंग के बाद लगी, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने उपकेन्द्र पर फोन कर बिजली सप्लाई बंद करवाई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक सोमवार रात आठ बजे मनकौटी गांव में ट्रांसफार्मर के एबीसी केबिल में आग लग गई। इससे करीब एक हजार की आबादी की बिजली सप्लाई घंटेभर के लिए बाधित हुई। भीषण गर्मी में लोग बेहाल हो गए। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगया कि शाम होते ही बिजली कटौती शुरू हो जाती है। इससे ग्रामीणों को दिक्कतें हो रही हैं। बिजली कर्मियों ने मरम्मत कार्य के बाद बिजली सप्लाई चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें