दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौके पर मौजूद पुलिस।
गोसाईंगंज। कस्बा स्थित बस स्टैंड के पास रविवार देर रात मो. शादाब की ऑटो पार्ट्स की दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने दुकान को चपेट में ले लिया। दमकल की पांच गाड़ियां करीब दो घंटे में आग पर काबू पा सकी। पीड़ित के मुताबिक लाखों का नुकसान हुआ है। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज ब्रजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक शादाब की बस स्टॉप के पास ऑटो पार्ट्स की दुकान है। इसके पीछे ही उनका मकान है। रविवार रात करीब नौ बजे वह दुकान बंदकर घर चले गए। रात करीब 12:30 बजे दुकान से धुंआ उठता देख लोगों ने उन्हें फोन किया। गोमतीनगर, पीजीआई व गोसाईंगंज से दमकल की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी।
दुकान में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी व मौके पर मौजूद पुलिस।