फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकबंधु अस्पताल की लैब में लगी आग, चार कर्मचारी फंसे

विज्ञापन
लोकबंधु अस्पताल की लैब में आग लगने से जला सामान। - फोटो : ??? ?????
विज्ञापन
कृष्णानगर इलाके में स्थित लोकबंधु अस्पताल की पहली मंजिल पर स्थित लैब में बुधवार दोपहर को आग लग गई। इस दौरान लैब में काम कर रहे चार कर्मचारी अंदर फंस गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर एक घंटे में काबू पा लिया।
लोकबंधु की पहली मंजिल पर स्थित पैथोलॉजी लैब में शाम करीब चार बजे आग लग गई। इस दौरान पीओ सिटी मैनेजर विकास, लैब टेक्नीशियन सुमित और विवेक के अलावा वार्ड ब्वॉय अमित फंस गए।
धुआं भरने से कर्मचारियों को बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिला। परिसर में मौजूद लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
प्रभारी निरीक्षक कृष्णानगर महेश दूबे, एसआई संतोष गौड़, सहित कई पुलिस कर्मी पहुंचे और चारों कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला। इस बीच दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और एक घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

बचाव कार्य के दौरान अधीक्षक ने की अभद्रता
राहत कार्य के दौरान अस्पताल अधीक्षक अजय शंकर त्रिपाठी ने प्रभारी निरीक्षक महेश दुबे से अभद्रता की। वह अस्पताल परिसर से पुलिस को बाहर निकलने के लिए धमकी देने लगे। आग पर काबू पाने के बाद प्रभारी निरीक्षक ने अस्पताल अधीक्षक की शिकायत सीएमएस अमिता यादव से की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें