फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्पा सेंटर में आग, मैनेजर समेत तीन झुलसे, केबिन व खिड़कियां तोड़कर बचाई जान

Mon, 18 Feb 2019 11:54 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्पा सेंटर में आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर में फन मॉल के पास रविवार दोपहर करीब 2.30 बजे पॉम आयुर्वेदिक स्पा सेंटर में आग लगने से महिला मैनेजर वंदना समेत तीन कर्मचारी झुलस गए, जबकि सेंटर में फंसे करीब 12 लोगों को पुलिस ने बाहर निकाला। कंट्रोल रूम को आग लगने की सूचना हादसे के करीब 45 मिनट बाद दोपहर 3.15 बजे राहगीरों ने दी।
विज्ञापन


दमकल की छह गाड़ियों ने दो घंटे में आग पर काबू पाया। पुलिस ने शॉर्ट सर्किट से हादसे की आशंका जताई है। प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर रामसूरत सोनकर के मुताबिक, विपिनखंड में इंदिरानगर निवासी अशोक अरोड़ा का रेशमगढ़ के नाम से तीन मंजिला भवन है।

इसमें भूतल में पार्किंग और प्रथम तल के अगले हिस्से में पॉम आयुर्वेदिक स्पा सेंटर और कैपिचीनों ब्लॉस्ट रेस्टोरेंट है। दूसरी व तीसरी मंजिल में रेशमी कपड़ों का शोरूम है। रविवार दोपहर को स्पा सेंटर में कुछ लोग मसाज करा रहे थे। इसी दौरान स्पा सेंटर के केबिन नंबर दो में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग एक केबिन से दूसरे तक पहुंचने लगी। पुलिस के मुताबिक, आग जिस केबिन में लगी वहां तेल और क्रीम रखे थे, जिसके कारण आग तेजी से फैलने लगा। वहीं केबिन की फर्श पर प्लास्टिक के डिजाइनर शीट से भी आग भड़क रही थी। पुलिस ने हादसे की जानकारी स्पा संचालिका प्रज्ञा सिंह को दी। पुलिस के मुताबिक आग की चपेट में आने से 10 से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें