फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कॉलोनी में लगी भयंकर आग से मची चीख-पुकार, अराजकतत्वों पर संदेह

Tue, 17 Apr 2018 12:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में महानगर की बादशाहनगर रेलवे कॉलोनी की तीसरी मंजिल में रविवार देर रात करीब 1.45 बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। मकानों में धुआं भरने लगा। वहीं, दम घुटने से छह परिवारों की जान पर बन आई। चीख-पुकार मचने से आस-पास के लोगों ने तुरंत पुलिस को फोन किया। इसके बाद इन्हें सकुशल निकाला गया।

विज्ञापन


हालांकि, राहत कार्य के दौरान एक कांस्टेबल झुलस गया। आग पर काबू पाने में दमकल की दो गाड़ियों को एक घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। संदेह है कि आग किसी अराजक तत्व ने दहशत फैलाने के लिए लगाई।

बादशाहनगर स्टेशन के पास कर्मचारियों के लिए सरकारी आवास है। कॉलोनी नंबर-11 में रहने वाले रफत खान का फ्लैट तीसरी मंजिल पर है। उनका कुछ सामान बाहर सीढ़ियों के पास रखा था। रविवार देर रात इसमें अचानक आग लग गई। इससे तेज लपटें निकलने लगीं और पूरे क्वार्टर में धुआं भर गया। अराजक तत्वों ने सीढ़ी के पास खड़ी बाइक को भी आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


कमरों में भरने लगा धुआं, मचाया शोर
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अभय भान पांडेय ने बताया कि आग लगने से छह मकानों में धुआं भरने लगा। इनमें रहने वाले अनुज सिंह, सेक्शन ऑफिसर ऊषा मिश्रा और रीता शर्मा व उनके परिवारीजनों ने भागने की कोशिश की, लेकिन इन्हें बाहर निकलने का रास्ता नहीं मिल रहा था। अंदर फंसे लोगों ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग बाहर निकले और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची महानगर पुलिस ने लोगों को निकालना शुरू किया। इस दौरान कांस्टेबल ओपी गुप्ता झुलस गया। सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।

विज्ञापन

आग लगी नहीं, लगाई गई है, गहराया संदेह

आग - फोटो : amar ujala
अभय पांडेय ने बताया कि हालात देखकर संदेह हो रहा है कि आग लगी नहीं, लगाई गई है। इसके कारण का पता लगाया जा रहा है। जिस स्थान पर आग लगी वहां न तो कोई बिजली का केबल है और न ही कोई ऐसा सामान जिससे आगजनी हो सके। ऐसे में संभावना है कि कॉलोनी में दहशत फैलाने को आग लगाई गई।

लाखों का सामान जलकर राख
सीएफओ ने बताया कि आग से काफी नुकसान हुआ है। वहीं, रेलवे कर्मचारी रफत खान के मुताबिक करीब सवा लाख रुपये का सामान राख हो गया। वहीं, नीचे खड़ी डीआरएम के सीए अरविंद कुमार की बाइक भी जला दी गई। सीएफओ ने कहा कि वजह का पता लगाने को मामले की जांच एफएसओ हजरतगंज और इंदिरानगर से कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें