फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ : शहर के पुराने इलाके नक्खास में लगी आग, कई दुकानें स्वाहा

Fri, 12 Apr 2019 02:06 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
नक्खास इलाके में लगी आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पुराने लखनऊ के नक्खास इलाके में शुक्रवार सुबह तीन बजे आग लग गई। इस दौरान कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल को फोन किया। दमकल की कई गाड़ियों आईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। बताया गया कि आग की चपेट में आईं दुकानों को लाखों का नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह तीन बजे भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। धुंआ और आग की लपटें उठते देख मौके पर मौजूद लोग शोर मचाकर भागने लगे। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी गई। लेकिन दमकल की गाड़ी करीब आधा घंटा लेट मौके पर पहुंची। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की नौ गाड़ियों आग को बुझाया। लेकिन तब तक दुकानों का सारा सामान जलकर राख हो चुका था। प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, घटना पुराने लखनऊ के नक्खास इलाके की है। यहां शुक्रवार सुबह तड़के 3:00 बजे आग लग गई। इस दौरान कई दुकानें आग की चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल को फोन किया। दमकल की कई गाड़ियों आईं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। 
विज्ञापन

बताया गया कि आग की चपेट में आईं दुकानों को लाखों का नुकसान हुआ है। कपड़ा व्यापारी इम्तियाज के मुताबिक, नक्खास पटरी मार्केट में करीब सुबह 4 बजे आग लगने की सूचना उन्हें मिली थी। उन्होंने बताया कि सिलसिलेवार दुकानें हैं जिसके चलते आग तेजी से फैल गई।

एफएसओ चौक ने बताया कि करीब नौ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं थी। जिनकी मदद से ढाई घंटे बाद आग को काबू किया जा सका। शार्ट सर्किट के चलते लगी आग की चपेट में आने से करीब 30 दुकानों में रखा सामान जलकर राख हो गया। 

अग्निकांड से पूरे मार्केट में भगदड़ मच गई। अगर वक्त रहते दमकलकर्मी आग को काबू न करते तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। आग लगने के दौरान लोग सड़क के इधर उधर भागने लगे और भीड़ को हटा रहे थे। अगर दमकल समय से ना पहुंचती तो हादसा बड़ा हो सकता था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें