लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर-11 के हरिहर नगर में बृहस्पतिवार रात रितेश कुमार सिंह के अतुल फार्मा दवा गोदाम में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने एक घंटे में दो गाड़ियों से इस पर काबू पाया।
एफएसओ शत्रुघन के मुताबिक रात करीब दो बजे उन्हें गोदाम में आग लगने की सूचना मिला। दो गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचने पर देखा कि गोदाम से आग की लपटें उठ रही थीं। धुएं के गुबार से कर्मियों को सांस लेने में परेशानी होने लगी। एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ के मुताबिक जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आ रही है।