लखनऊ के हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित कृषि भवन की बिल्डिंग में आज सुबह आग लग जाने से हड़कंप मच गया।
धुंआ उठते देख कार्यालय पहुंचे कर्मचारी शोर मचाकर भागने लगे। आनन-फानन में लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और पुलिस को दी।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मी आग बुझाने में जुटे रहे। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका।
फ़िलहाल प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। मौके पर घंटों अफरा-तफरी का माहौल बना रहा, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।
आग लगने से कार्यालय में रखी फाइलें और काफी सामान जलकर राख हो गया। हालांकि आग लगने से कितने का नुकसान हुआ है और कौन सी महत्वपूर्ण फाइलें जली हैं इसकी भी जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के मदन मोहन मालवीय मार्ग पर कृषि भवन स्थित है। कृषि भवन के दूसरे तल पर सहित कार्यालय में आज सुबह आग लगने की सूचना फायर कंट्रोल रूम को प्राप्त हुई।
आग लगने की सूचना मिलते ही अफरा-तफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल कर्मी आग बुझाने में करीब आधे घंटे में सफल हो पाए। फ़िलहाल पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग शार्ट सर्किट के जरिये पंखे में लगना बताया जा रहा है।
पुलिस का कहना है कि आग लगने से कमरे में रखी फाइलें और कीमती सामान जल गया। हालांकि कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने से घोटाले की फाइलें जलना भी बताया जा रहा है।
वही इस घटना पर कोई भी अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है | हालांकि ये जांच का विषय है। गौरतलब है कि पिछली 27 जुलाई 2017 को कैसरबाग थाना क्षेत्र स्थित इंदिरागांधी आई हॉस्पिटल के ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में आग लगने से हड़कंप मच गया था।
वहीं 15 जुलाई 2017 को चौक इलाके में स्थित किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के ट्रॉमा सेंटर के द्वितीय तल पर भीषण आग लग जाने से हड़कंप मच गया था।