महिला अस्पताल में आग लगते ही खाली हो गए बेड
- फोटो : अमर उजाला
गोंडा के जिला महिला अस्पताल में सोमवार रात में शार्ट सर्किट से आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया। मरीज बेड़ छोड़कर भागने लगे। कई प्रसूताएं अपने बच्चों के साथ बेड पर लेटी थीं लेकिन खतरे को देखकर भागकर दूर जा खड़ी हुईं।
जानकारी पर अस्पताल के कुछ कर्मचारी पहुंचे लेकिन आग बुझाने के लिए संयंत्र व बालू मिट्टी न होने से तमाशबीन बने रहे। सभी कर्मचारी खड़े होकर आग बुझने का इंतजार करते रहे। किसी ने इसकी सूचना बिजली विभाग को दी लाइट काटे जाने के बाद आग बुझ सकी। गनीमत रही कि जिला अस्पताल में एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।
जिला महिला अस्पताल में पुराने जर्जर तार से बिजली की सप्लाई की गई है। मेन लाइन को जिला अस्पताल के जिस भवन के वार्ड में जोड़ा गया है उसी जगह पर शार्ट सर्किट हुई। तेज आवाज से शार्ट सर्किट के साथ धू-धू कर बिजली के तार जलने लगे।