फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में लगी भयंकर आग, लाखों का माल खाक

Tue, 22 Nov 2016 03:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
दुकान में जला पड़ा सामान - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बीकेटी में रविवार देर रात मौर्यनगर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, बीकेटी के मुस्लिमनगर, छठामील निवासी मुकेश कुमार गुप्ता की मौर्यनगर के पास हार्डवेयर की दुकान है। दुकान के निचले तल पर गोदाम है। रविवार देर रात करीब तीन बजे दुकान से धुआं व लपटें देख आसपास के लोगों ने पुलिस, फायर ब्रिगेड और दुकानदार को सूचना दी।

आग बढ़ती देख पुलिस ने जेसीबी बुलाकर दुकान का शटर दिया। इसके बाद दमकल कर्मियों ने दुकान में रखे कार्बेट और गैस सिलेंडर को किसी तरह निकाला। गनीमत रही सिलेंडर नहीं फटे वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन


करीब पांच घंटे की मशक्कत बाद दमकलकर्मियों ने सोमवार सुबह आठ बजे आग पर काबू पाया। आग से आस-पास की दुकानों की दीवारें व छत दरक गई।
विज्ञापन

साजिश के तहत आग लगाने का लगाया आरोप

दुकानदार मुकेश का आरोप है वहीं पास के गांव में रहने वाले एक व्यक्ति ने साजिश के तहत आग लगाई है। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले उसने एक युवक को उधार सामान नहीं दिया था इससे नाराज होकर देख लेने की धमकी भी दी थी। दुकानदार से तहरीर लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दुकान में नहीं थी बिजली
दमकलकर्मियों ने बताया दुकान में बिजली नहीं थी। ऐसे में शार्ट सर्किट से आग लगने का सवाल ही नहीं उठाता है। इंस्पेक्टर नित्यानंद सिंह ने बताया आग लगने की वजह अभी साफ नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

कार्बेट सिलेंडर फटते तो होता बड़ा हादसा
दमकलकर्मियों ने दुकान में रखे गैस और कार्बेट सिलेंडर को समय रहते ही निकाल लिया वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जाता है कि गैस-कार्बेट सिलेंडर फटने के बाद हादसा बड़ा हो सकता था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें