लखनऊ। दमकल विभाग ने धनतेरस से दिवाली तक अग्नि सुरक्षा के लिए अपनी तैयारी पूरी कर ली है। आग की घटनाओं से निपटने के लिए मल्टी डिजास्टर रिस्पांस व्हीकल और 46 दमकल गाड़ियां तैयार हैं। बड़ी संख्या में कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
सीएफओ अंकुश मित्तल के अनुसार बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और बस्तियों के करीब 30 स्थानों पर दमकल की गाड़ियां खड़ी की गई हैं। प्रत्येक दमकल पर चार जवान तैनात हैं, जबकि अन्य को रिजर्व में रखा गया है। सभी नौ फायर स्टेशनों के एफएसओ को अलर्ट पर रखा गया है। आग की सूचना मिलते ही गाड़ी तत्काल मौके पर रवाना की जाएगी। विभाग दमकल मार्गों को जाम मुक्त रखने की व्यवस्था भी कर रहा है। यदि मार्ग में कोई बाधा न हो तो दमकल पांच से 10 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच जाएगी।