फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: टिन शेड से बने मकान में लगी आग, जिंदा जल गया बुजुर्ग; घर में मची चीख पुकार; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Sat, 08 Feb 2025 02:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में टिन शेड से बने मकान में आग लग गई। इसमें बुजुर्ग की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। दमकलकर्मियों ने पाया काबू
विज्ञापन
श्रीराम की फाइल फोटो, जला घर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में शनिवार की तड़के करीब 4 बजे टिन शेड से बने मकान में आग लग गई। इससे मकान में सो रहे बुजुर्ग श्रीराम (80) धुएं के कारण अंदर फंस गए। वह आग की चपेट में आ गए।  जिंदा जलकर उनकी मौत हो गई। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। 

विज्ञापन


घटना सआदतगंज में बावली पुलिस चौकी के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटाना की जानकारी ली। साथ ही दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर बृजेश सिंह भी आग बुझाने में जुट गए। 

इस बीच सीएफओ मंगेश कुमार, एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत दो गाड़ियों के साथ पहुंचे। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक देर हो गई थी। श्रीराम जिंदा जल गए थे। इंस्पेक्टर ने बताया कि श्रीराम पेशे से नाई था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें