तेलीबाग। पीजीआई इलाके में तेलीबाग के मोहारी बाग में दोपहर 12 बजे शॉर्ट सर्किट के कारण नवाब सिंह के मकान में आग लग गई। सूचना पर एफएसओ पीजीआई माम चंद्र बडगूजर दो गड़ियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। आग लगते ही पूरा परिवार बाहर आ गया था। कोई जनहानि नहीं हुई।