निगोहां। मस्तीपुर गांव निवासी श्रमिक नन्हेलाल (30) ने रविवार रात फंदा लगा लिया।
कार्यवाहक इंस्पेक्टर निगोहां राजेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रविवार को पत्नी तारावती से नन्हेलाल का विवाद हुआ था। पत्नी चार वर्षीय बेटे रेहान के साथ मायके बिजनौर के गढ़ी मवैया चली गई थी। सोमवार सुबह पड़ोसियों ने जब नन्हेलाल को घर से बाहर निकलते नहीं देखा तो मामले की जानकारी उनके साढ़ू और पुलिस को दी। पुलिस घर का दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो नन्हेलाल पंखे से रस्सी के सहारे लटके मिले। कार्यवाहक इंस्पेक्टर ने बताया कि घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।