फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: कृष्णा नगर इलाके में 25 झोपड़ियों में लगी आग, सिलेंडर फटे, मची अफरातफरी

Fri, 30 May 2025 12:41 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके के ओशोनगर में एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप से ले लिया और 25 झोपड़ियां जल गईं।
विज्ञापन
25 झोपड़ियों में लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर के ओशोनगर में शुक्रवार दोपहर 25 झोपड़ियों में आग लग गई। घटना से अफरातफरी मच गई। पांच गाड़ियों से दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए। ओशोनगर में खाली जमीन पर काफी झोपड़ियां बनी हुई हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को दोपहर 12 बजे एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते लपटों ने 24 और झोपड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। आननफानन लोग अपनी जान बचा कर भागे। इस बीच झोपड़ियों में रखे छोटे गैस सिलिंडर फटने लगे।

घटना की सूचना पर नवागत सीएफओ अंकुश मित्तल, कृष्णानगर इंस्पेक्टर पीके सिंह, एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह और एफएसओ सरोजनीनगर सुमित सिंह पांच गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में लग गए । 
विज्ञापन
विज्ञापन


ओशोनगर में दोबारा लगी आग
करीब डेढ़ माह पहले भी ओशोनगर में बनी 150 झोपड़ियों में आग लगी थी। मामले में झोपड़ियों को बसाने वाले ठेकेदार के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें