फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फ्लैट में लगी आग, जान बचाने के लिए छत से कूदी महिला... टूट गई सांसें; पति गंभीर

Mon, 12 Jan 2026 12:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में फ्लैट में आग लगने पर खुद के बचाव के लिए महिला ने छत से छलांग लगा दी। इससे उसकी मौत हो गई। पति की हालत गंभीर है। दमकल की पांच गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
अस्पताल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार की सुबह नीलगिरी चौराहे के पास स्थित रोहतास अपार्टमेंट में आग लग गई। आग फ्लैट संख्या 73 और 74 में लगी थी। फ्लैट में भीषण आग देखकर खुद को बचाने के लिए फ्लैट संख्या 74 में रहने वाली निदा रिजवी (45) ने छत से छलांग लगा दी। गंभीर अवस्था में निदा को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कंट्रोल रूम में सुबी सात बजकर नौ मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी। गाजीपुर थाने की पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। छानबीन में पता चला कि दोनों फ्लैट के मालिक हसीन अहमद हैं। फ्लैट संख्या 74 में मोहम्मद अम्मार रिजवी (50) परिवार के साथ रहते हैं, जिसमें आग लगी थी। मो. अम्मार की पत्नी निदा आग की लपटों में घिर गई थीं। इससे पहले कि उन्हें बाहर निकाला जाता वह डर के कारण फ्लैट से नीचे कूद गईं। 

पुलिसकर्मियों ने अम्मार और उनकी बेटी जारा (20) को बाहर निकाल लिया। अम्मार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, जारा सकुशल हैं। फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है। अभी तक आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें