अयोध्या कोतवाली के साकेत पेट्रोल पंप के पास चलते-चलते एक डीसीएम में आग लग गई। आग शॉर्ट सर्किट से लगी जिससे डीसीएम में रखा सामान जल गया।
डीसीएम हरियाणा से देवरिया जा रहा था। जिसमें बिजली के उपकरण लदे हुए थे।
जानकारी पर फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।