फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्नीचर की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग

Fri, 16 Jan 2026 02:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फर्नीचर की दुकान से उठती आग की लपटें व आग बुझाता दमकल कर्मी।
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के कल्याणपुर, रिंगरोड स्थित फर्नीचर की दुकान के भूतल में बुधवार रात करीब एक बजे आग लग गई। सूचना पर इंदिरानगर की दो व बख्शी का तालाब की एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और एक घंटे में आग पर काबू पाया। आग से दुकान में रखा सारा फर्नीचर जल गया।
विज्ञापन

एफएसओ इंदिरानगर केके सिंह ने बताया कि टेढ़ी पुलिया निवासी अब्दुल अजीज की रिंगरोड पर फर्नीचर गैलरी के नाम से सोफा, डबल बेड, डाइनिंग टेबल आदि की दुकान है। गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। इसमें लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना पर दमकल की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग से कोई जनहानि नहीं हुई।

फर्नीचर की दुकान से उठती आग की लपटें व आग बुझाता दमकल कर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें