तीन मंजिला बिल्डिंग में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
राजधानी लखनऊ के बाजारखाला इलाके की एक तीन मंजिला बिल्डिंग के बीच के फ्लोर में अचानक आग लग गई। आग ने जल्दी ही पूरी फ्लोर को अपने आगोश में ले लिया।
मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किचन में रखा सिलेंडर समय से बाहर निकलवा दिया।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाई। हालांकि, घर का पूरा सामान जलकर खाक हो चुका था।
इंस्पेक्टर बाजार खाला धनंजय सिंह व टिकैतगंज चौकी इंचार्ज संजीव चौधरी की सतर्कता व सावधानी से बड़ी दुर्घटना नहीं हो सकी।
लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।