फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: दोना-पत्तल फैक्ट्री में लगी आग में पांच लाख का माल खाक, बुझाने में सिपाही का हाथ झुलसा

Sat, 28 Oct 2023 05:41 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ स्थित एक दोना फैक्ट्री में शनिवार को आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग बुझाने में एक सिपाही का हाथ झुलस गया।
विज्ञापन
आग बुझाने में झुलसा सिपाही। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ के इंदिरानगर इलाके के सुग्गामऊ में अवैध रूप से चल रही दोना-पत्तल की फैक्ट्री में शनिवार को आग लग गई। फैक्ट्री से निकलती आग की लपटें देख कर्मचारियों में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।

विज्ञापन


आग बुझाने में एक सिपाही धर्मेंद्र सिंह के हाथ मामूली रूप से झुलस गए। एफएसओ शत्रुघ्न के मुताबिक इंदिरानगर निवासी रविंद्र सिंह की सुग्गामऊ में एंटरप्राइजेज के नाम से दोना-पत्तल बनाने की फैक्ट्री है। शनिवार दोपहर रविंद्र सिंह व उनके दो कर्मचारी फैक्ट्री में थे। दोनों कर्मचारी कुछ काम कर रहे थे।

विज्ञापन


इस बीच वहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर फैक्ट्री के बेसमेंट से निकलते धुएं व आग की लपटों पर पड़ी। लोगों ने घटना की जानकारी फैक्ट्री मालिक को दी। घटना से अफरा-तफरी मच गई। इस बीच इंदिरानगर थाने में तैनात सिपाही धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने आग बुझाने का काम शुरु किया तो उनका एक हाथ मामूली रूप से झुलस गया।
विज्ञापन


आग लगने की जानकारी मालिक ने दमकलकर्मियों को दी और कर्मचारियों के साथ मिलकर आग बुझाने की कोशिश की मगर सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर पहुंची इंदिरानगर और गोमती नगर फायर स्टेशन की दमकल की दो गाड़ियों की मदद दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पीड़ित के मुताबिक आग से उनका पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें