फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: मॉडल शॉप की कैंटीन में गैस रिसाव से लगी भीषण आग, साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान

Sun, 30 Jul 2023 03:03 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा

सार

गोंडा जिले के गांधी नगर स्थित एक मॉडल शॉप की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। आग से नकदी समेत करीब साढ़े छह लाख रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
गैस रिसाव से लगी आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कस्बा के गांधी नगर में स्थित मॉडल शाप के कैंटीन में गैस रिसाव से अचानक आग लग गई। जिससे मॉडल शाप व आसपास की दुकानों व घरों में अफरा-तफरी मच गयी। पुलिस व अग्निशमन दस्ता के जवानों द्वारा काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

विज्ञापन


मॉडल शाप के मैनेजर के अनुसार आगजनी में नगदी सहित लगभग साढ़े छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है। नगर पंचायत के मोहल्ला गांधी नगर में स्थित मॉडल शाप की कैंटीन में रविवार सुबह 10.30 बजे सिलेंडर में गैस रिसाव से अचानक आग लग गई। जिससे मॉडल शाप सहित आसपास के दुकानों व घरों में अफरातफरी का महौल बन गया।

ये भी पढ़ें - स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बोल, बौद्ध मठ तोड़कर बद्रीनाथ, केदारनाथ और जगन्नाथपुरी बनाए गए
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन हिस्सों में बांटा जाए ओबीसी आरक्षण: राजभर बोले, केंद्र सरकार ही अति पिछड़ों को दिलाएगी आरक्षण का लाभ


देखते ही देखते आग पूरे मॉडल शाप में फैल गई जिससे मॉडल शॉप में बैठे ग्राहकों में भी भगदड़ मच गई। लोगों ने वहां से भाग कर अपनी जान बचाई। आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ कस्बा चौकी प्रभारी अमर सिंह व अग्निशमन दस्ते ने कुछ ही क्षणों में घटनास्थल पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


मॉडल शॉप के मैनेजर अनिल जायसवाल निवासी अयोध्या के अनुसार मॉडल शाप का लाइसेंस मनोरमा त्रिपाठी पत्नी हरिभान त्रिपाठी निवासी ऊंचगांव रामपुर भगन थाना तारुन अयोध्या के नाम है। आगजनी में तीस हजार नगदी सहित मॉडल शाप में लगी एक एसी, चार पंखा, दो डीप फ्रीजर, दो सोफा, चौबीस कुर्सी,फर्नीचर, अलमारी, काउंटर, दो गैस सिलेंडर, बर्तन व शराब की बोतलें, बियर के केन सहित साढ़े छह लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

कोतवाल सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल भेजा गया। आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई है। घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नही मिली है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें