फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

विज्ञापन
विज्ञापन
काकोरी। चिलौली गांव में सोमवार सुबह दस बजे 11 हजार वोल्ट की लाइन में शॉर्ट सर्किट के कारण निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। तेज हवा के चलते आग फैल गई और देखते ही देखते करीब तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

काकोरी निवासी किसान महिपाल गौतम, नरेंद्र और संतराम ने बताया कि चिलौली गांव स्थित उनकी करीब तीन बीघा जमीन पर गेहूं की फसल पूरी तरह तैयार थी। सुबह खेत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारियां खेत में गिरने लगीं। कुछ ही देर में आग ने पूरी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर जुट गए और मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। पीड़ित किसानों ने एफसीआई उपकेंद्र के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें