मंगलवार की शाम लाल बहादुर शास्त्री भवन (एनेक्सी) के दूसरे तल पर गृह विभाग के सचिव भगवान स्वरूप के कमरे में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया।
यह आग सचिव के कमरे के बाहर लगे एसी की आउट डोर यूनिट में लगी। कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया।
सचिव गृह भगवान स्वरूप ने बताया कि प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि किसी तरह का कोई नुकसान आग से नहीं हुआ है।
आग लगने के कुछ ही मिनट के अंदर अग्निश्मन दल की गाड़ी मौके पर पहुंच गई थी, जिसने आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया।