फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शॉर्ट सर्किट के कारण तीन दुकानों में लगी आग

Fri, 06 Nov 2026 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बरिगवां में दुकानों में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।
विज्ञापन
आलमबाग। एलडीए कॉलोनी के बरिगवां में बुधवार रात करीब 2:30 बजे मोटर पार्ट्स समेत तीन दुकानों में आग लग गई। आग की सूचना पर आसपास के व्यापारी मौके पर जुट गए। दमकल के पहुंचने में देरी होने पर लोगों ने हंगामा किया लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत कराया। कुछ देर बाद दमकल की चार गाड़ियां पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

आलमबाग अग्निशमन अधिकारी सोमेश प्रसाद सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में मोटर पार्ट्स की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। आग ने पास की दो अन्य दुकानों को भी चपेट में ले लिया। तीनों दुकानों का सामान जलकर नष्ट हो गया। अनुमानित नुकसान करीब 50 लाख रुपये है। मोटर पार्ट्स दुकान के मालिक कृष्णानगर निवासी नितेश तोलानी ने 15 लाख रुपये की क्षति बताई है। अन्य दुकानदार कृष्णानगर के ही रेस्टोरेंट संचालक आशीष पटेल और पुष्पेंद्र सिंह को भी लाखों का नुकसान हुआ। आग लगने की सूचना पर आलमबाग, सरोजनीनगर, हजरतगंज और पीजीआई फायर स्टेशन से एक-एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची, तब आग पर काबू पाया जा सका।

बरिगवां में दुकानों में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें