फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के भूतल पर बनी कंप्यूटर लैब में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हजरतगंज स्थित खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय के भूतल पर बनी कंप्यूटर लैब में सोमवार सुबह आग लग गई। घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने पहले बिल्डिंग खाली कराई फिर दो गाड़ियों से करीब आधे घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब में सोमवार सुबह काम चल रहा था। इस बीच सुबह करीब 10:30 बजे लैब में लगे पंखे में हुए शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते-ही देखते आग की ऊंची लपटें उठने लगीं। स्टाफ ने घटना की जानकारी दमकल को दी और आग बुझाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने परिसर की बिजली भी कटवा दी। इस बीच सीएफओ अंकुश मित्तल टीम के साथ आ गए। दमकल कर्मियों ने पहले पूरी बिल्डिंग खाली कराई फिर आग बुझाने में जुट गए। लैब में कंप्यूटर और प्लास्टिक का सामान अधिक होने के कारण आग तेज होने लगी। हालांकि, टीम ने कड़ी मशक्कत कर आग पर पूरी तरह से आधे घंटे में काबू पा लिया। घटना में कंप्यूटर, फर्नीचर और कुछ दस्तावेज जलकर राख हो गए। सीएफओ ने बताया कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें