फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईईटी कैंपस के सर्वर रूम में लगी आग

Thu, 30 Apr 2026 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सर्वर रूम में लगी आग।
विज्ञापन
गुडंबा। इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आईईटी) के कैंपस में बुधवार दोपहर सर्वर रूम में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन


एफएसओ बीकेटी प्रशांत कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर 1:12 बजे इंजीनियरिंग कॉलेज के सब-रजिस्ट्रार ने सर्वर रूम में आग लगने की सूचना दी थी। फायर स्टेशन बक्शी तालाब से प्रभारी अग्निशमन अधिकारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सर्वर रूम में लगे एसी में आग लगी थी। दमकल कर्मियों ने कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया। उनकी मुस्तैदी से सर्वर रूम में रखी बैटरियों और अन्य महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को भी सुरक्षित बचा लिया गया। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें