फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गैस पाइप हटने से किचन में लगी आग, विवाहिता की जलकर मौत

Sun, 02 Aug 2026 02:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
काजल विश्वकर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट की न्यू गुलिस्तां कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर किचन में आग लगने से काजल विश्वकर्मा (21) की जलकर माैत हो गई। यह हादसा सिलिंडर से गैस का पाइप हटने के कारण हुआ। उन्नाव के औरास मीठेपुर निवासी काजल बीएससी नर्सिंग थर्ड ईयर की छात्रा थी। वह पढ़ाई के लिए कुछ दिन पहले मायके आई हुई थी।
विज्ञापन

काजल के भाई पवन ने बताया कि फरवरी 2026 में बहन की शादी मीठेपुर निवासी सराफ विश्वास विश्वकर्मा से हुई थी। शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे वह किचन में खाना बना रही थी। अचानक सिलिंडर से गैस का पाइप हट गया और आग लग गई। लपटों ने काजल को अपनी चपेट में ले लिया। चीखपुकार सुनकर वह और परिवार के अन्य लोग किचन में पहुंचे। उन्होंने कंबल से आग बुझाई और काजल को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि मामले में अभी तक किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें