फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मकान में लगी आग, बालक को पड़ोसियों ने बचाया

Wed, 14 Oct 2026 02:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मकान में लगी आग, बालक को पड़ोसियों ने बचाया
विज्ञापन
लखनऊ। पीजीआई इलाके की आम्रपाली कॉलोनी में मंगलवार सुबह करीब 10 बजे अधिवक्ता शशि भूषण मिश्रा के एक मंजिला मकान में आग लग गई। उनका 12 वर्षीय बेटा अर्णव पहले तल पर फंस गया। सुबह करीब दस बजे मकान में आग लगी। परिवार के सदस्य बाहर आ गए, पर अर्णव लपटों में घिर गया। पड़ोसियों ने हिम्मत दिखाते हुए कांच की खिड़की तोड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना पर एफएसओ पीजीआई माम चंद्र बडगूजर तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। एफएसओ ने बताया कि जनहानि नहीं हुई, पर गृहस्थी का काफी सामान जल गया। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल सका है। घटना के वक्त अधिवक्ता कोर्ट में थे।

मकान में लगी आग, बालक को पड़ोसियों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें