फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाना बनाते समय घर में लगी आग, सिलिंडर फटने से सहमे लोग

Wed, 27 May 2026 02:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नक्खास के शाहगंज में मंगलवार दोपहर 52 वर्षीय शील जायसवाल के घर में आग लग गई। सिलिंडर फटने से इलाके के लोग सहम गए। पड़ोसियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

शील के मुताबिक वह घर में अकेले रहते हैं। दोपहर करीब 12:30 बजे वह किचन में खाना बना रहे थे। तभी गैस लीक होने से रेगुलेटर के पास आग लग गई। उन्होंने रेगुलेटर बाहर निकाला और सिलिंडर को घर से बाहर ले जाने लगे। इस दौरान आग और भड़क गई। उनके बाहर निकलते ही तेज धमाके के साथ सिलिंडर फट गया। धमाके से घर की खिड़कियों के शीशे चटक गए। पड़ोसियों ने सबमर्सिबल की मदद से आधे घंटे में आग बुझा ली। गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने सिलिंडर और रेगुलेटर कब्जे में लिया। उन्होंने शील को 5000 रुपये की आर्थिक मदद और नया मोबाइल देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें