फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्नीचर गोदाम में लगी आग, फंसा परिवार

Mon, 22 Jan 2024 03:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ठाकुरगंज के लालाबाग में रविवार दोपहर फर्नीचर के गोदाम व उसके ऊपर मकान में भीषण आग लग गई। इससे पहली मंजिल पर मौजूद कारोबारी का पूरा परिवार फंस गया। परिवार के लोग जान बचाने के लिए लपटों से घिरी सीढ़ियों से कूद गए। सूचना पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने छह दमकल से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

लालाबाग स्थित जेआरएन लॉन के पास अनिल कुमार का बालाजी माॅडर्न फर्नीचर हाउस है। इसके ऊपर पहली मंजिल पर गोदाम और दूसरी मंजिल पर अनिल का आवास है। रविवार को अनिल पत्नी सुमन को सीटेट दिलाने गए थे। घर में उनकी बेटी तनीषा व अनुष्का थीं। अनिल के मुताबिक वह पत्नी को परीक्षा दिलाकर दोपहर डेढ़ बजे घर लौटे तो कुछ देर बाद डाइनिंग रूम व सीढ़ियों के पास से आग की लपटें व धुएं का गुबार उठता देख घबरा गए। सीढि़यों के पास भी आग लग गई थी। इसके चलते लपटों से बचने के लिए सभी लोग सीढि़यों से उतरने के बजाय कूद गए। इससे सभी को मामूली चोटें भी आ गईं। अनिल ने फायर कंट्रोल रूम में सूचना दी और पड़ोसियों की मदद से आग बुझाने लगे।

अग्निशमनकर्मी दो दमकल लेकर पहुंचे और आग की भयावहता देख दो टीमों में बंटकर लपटों पर काबू पाने में जुट गए। एक टीम गोदाम में लगी आग बुझाने में जुट गई। वहीं, दूसरी टीम सीढ़ी लगाकर मकान की दूसरी मंजिल पर पहुंची और दरवाजे व खिड़कियां तोड़कर आग बुझाने में जुट गई। चार और दमकल बुला ली गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

चौक एफएसओ पुष्पेंद्र यादव के मुताबिक गोदाम में लकड़ी का फर्नीचर और ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग और विकराल हो गई। पूरे परिसर में धुआं भरने के कारण दमकलकर्मियों को सांस लेने में समस्या हुई। इसके चलते उन्हें आग बुझाने में काफी समय लग गया और गोदाम दो घंटे तक जलता रहा। एफएसओ ने बताया कि गोदाम में अग्नि सुरक्षा के कोई इंतजाम व उपकरण नहीं थे। यदि अग्नि सुरक्षा के इंतजाम होते तो कम समय में आग पर काबू पाया जा सकता था।
एफएसओ चौक का कहना है कि गोदाम में शॉर्ट-सर्किट से आग लगी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं, पीड़ित कारोबारी अनिल के मुताबिक आग के कारण उनका लाखों का सामान जल गया। उन्होंने कहा- भगवान का शुक्र है कि बेटियों की जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें