फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर के कमरे में लगी आग

विज्ञापन
आयुष्मान आरोग्य मंदिर के एक कमरे में बुधवार सुबह आग लग गई।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र के अमौसी गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के एक कमरे में बुधवार सुबह आग लग गई। इसमें दवाओं के कुछ गत्ते जल गए। दमकल की एक गाड़ी ने कुछ देर में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

अमौसी गांव स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के एक कमरे में दवाओं का स्टोर है। यह जवाहर भवन स्थित स्वास्थ्य विभाग कार्यालय से संबंधित स्टोर बताया जा रहा है। इसमें एल्बेंडाजोल समेत कुछ दवाएं रखी थीं। सुबह करीब आठ बजे इस कमरे से अचानक धुआं और लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने फायर कंट्रोल रूम को सूचना दी। सरोजनीनगर एफएसओ सुमित प्रताप सिंह के नेतृत्व में पहुंची दमकल टीम ने कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया। दमकल के मुताबिक, घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। आग मामूली थी, जिससे कुछ दवाओं के गत्ते ही जले हैं। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से हादसे की बात सामने आई है। फिलहाल जांच चल रही है।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर के एक कमरे में बुधवार सुबह आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें