फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोना-पत्तल की दुकान में लगी आग, बेटा झुलसा

Fri, 01 May 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
माल। माल के पिपरी गांव में बृहस्पतिवार दोपहर दुकान में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान दुकान मालिक का बेटा करंट की चपेट में आकर झुलस गया।
विज्ञापन

गांव निवासी राज पुतान की दोना पत्तल और परचून की दुकान में करीब 12:40 बजे आग लगी। दुकान के पीछे लगी दोना-पत्तल बनाने वाली मशीन में शॉर्ट सर्किट के कारण यह हादसा हुआ। दुकान में मौजूद बेटा आर्यन आग बुझाने के लिए मशीन का तार निकालने लगा। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। आसपास के लोगों ने आर्यन को दुकान से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस भी मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई गई। सैदापुर चौकी इंचार्ज अभय बाजपेयी ने बताया कि आर्यन का इलाज चल रहा है और उसकी हालत ठीक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें