फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अमौसी एयरपोर्ट पर शिविर में 140 लोगों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को अमौसी स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन हुआ। इस दौरान राज्य क्षयरोग अधिकारी ऋृषि सक्सेना, जिला क्षय रोग अधिकारी अतुल कुमार सिंघल मौजूद रहे। राज्य क्षयरोग अधिकारी ने बताया कि यह अभियान जोखिम वाले समुदायों की स्क्रीनिंग और जनजागरूकता बढ़ाने की महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि बस स्टॉप और हवाई अड्डे जैसे सार्वजनिक स्थलों पर शिविर लगाने का उद्देश्य अधिक लोगों तक जांच, परामर्श और जागरूकता पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि शिविर में 140 लोगों की जांच की गई है। बताया टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बीमारी है, बशर्ते समय पर पहचान हो और मरीज पूरा इलाज ले। अभियान के तहत हाई-रिस्क समूहों की सक्रिय स्क्रीनिंग और एआई आधारित एक्सरे जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें