फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस चूल्हा गोदाम में आग लगने के हादसे की जांच के आदेश, कमिश्नर लखनऊ करेंगे जांच, पांच की मौत

Wed, 01 May 2019 02:09 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इसी घर में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राजधानी लखनऊ के इंदिरा नगर में चल रहे अवैध गैस चूल्हा गोदाम में लगी आग से हुए हादसे की जांच के आदेश दिए गए हैं। मामले की जांच कमिश्नर लखनऊ करेंगे जो कि सात दिन में शासन को रिपोर्ट सौंपेंगे। आपको बता दें कि मंगलवार देर रात हुए हादसे में एक मासूम बच्ची समेत पांच लोगों की मौत हो गई। रिहाइशी इलाके में अवैध रिफलिंग का खेल चल रहा है। हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह हादसा शार्ट सर्किट से हुआ है। आग लगने की सूचना रात 2 बजकर 40 मिनट पर दमकल विभाग को दी गई। करीब 45 मिनट बाद मौके पर राहत कार्य शुरु हुआ था। आग को काबू करने के लिए घटना स्थल पर 12 दमकल की गाड़ियां पहुंची।

हादसे के वक्त मालिक टीएन सिंह घर से बाहर गया हुआ था। टीएन सिंह मूलरूप से प्रतापगढ़ के पट्टी का रहने वाला है। जो कि पूरे यूपी में गैस चूल्हा की आपूर्ति का काम करता है। यहां पूरे मकान को गोदाम बना रखा है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान जूली सिंह (35) पत्नी डब्लू सिंह (38), डब्लू सिंह पुत्र टीएन सिंह, वंदना सिंह  (22), सुमित सिंह  (16) व बेबी  (1 वर्ष) के रूप में हुई है। मृतकों में पति पत्नी व उनकी एक वर्ष की बेटी शामिल है।

इस घटना के स्थानीय लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया है। मौके पर भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस ने लोगों को खदेड़ कर भगाया। वहीं दमकल विभाग ने कई जगह से जेसीबी से घर तोड़ कर राहत कार्य शुरु किया है। बताया जा रहा है कि सभी की मौत दम घुटने से हुई है।

स्थानीय लोग बोले, आए दिन लाइन फॉल्ट होती रहती है

इसी घर में लगी भीषण आग। - फोटो : amar ujala
स्थानीय लोगों ने बताया कि इलाके में सिर्फ दो पोल लगे हैं जिनसे पूरे इलाके में कनेक्शन दिए गए हैं। इसलिए यहां आए दिन लाइन फॉल्ट होती रहती है। मोहल्ले के लोगों ने पत्र लिखकर शिकायत भी की लेकिन बिजली विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग की गाड़ियों के देर से आने की भी शिकायत की।


विज्ञापन

रबर के पाइप से तेजी से बढ़ी आग

हादसे में मृतक - फोटो : amar ujala
बताया जा रहा है कि घर के अंदर छोटे सिलेंडर व रबर के पाइप होने से आग तेजी से फैली और धुंआ भरता चला गया और हादसा हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें