फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: उत्तर रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय में लगी आग, मरीजों को निकाला गया बाहर; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

Mon, 27 Oct 2025 09:17 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में उत्तर रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय में भीषण आग लग गई। घटना के बाद भर्ती मरीजों को तत्काल बाहर निकाला गया। मौके पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
उत्तर रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय के भूतल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में आलमबाग स्थित उत्तर रेलवे के मंडलीय चिकित्सालय के भूतल में सोमवार की सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। अस्पताल स्टाफ व मौजूद लोगों की मदद से सभी मरीजों को आनन फानन बाहर निकाला गया। मामले में रेलवे प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


साथ ही फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग भूतल पर स्थित सीसीटीवी व सर्वर रूम में लगी। क्रिटिकल केयर यूनिट वार्ड के मरीजों को तत्काल सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा है। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
उत्तर रेलवे डीआरएम सुनील वर्मा ने बताया कि रेलवे प्रशासन की टीम ने कमरा सील कर दिया है। फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। कोई कैजुअलिटी नहीं है। अस्पताल आने वाले मरीजों का इलाज बाधित नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें