फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ब्लॉक प्रमुख के भाई के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में लगी आग, धमाकों से सहमे लोग

Sun, 26 Apr 2026 01:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मदापुर चौराहे के पास ​स्थित शोरूम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।
विज्ञापन
निगोहां। क्षेत्र के मदापुर चौराहे के पास शनिवार सुबह इलेक्ट्रॉनिक शोरूम में भीषण आग लग गई। एक के बाद एक हुए कई धमाकों से वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने दो गाड़ियों से आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

यह शोरूम ब्लॉक प्रमुख रमाकांत शुक्ला के भाई उमाशंकर का है। सुबह करीब 11:30 बजे राहगीरों को शोरूम की पहली मंजिल से आग की लपटें दिखीं। उमाशंकर ने आग बुझाने की कोशिश की, पर वह भीषण हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने दमकल और पुलिस को सूचना दी। शोरूम में रखे रेफ्रिजरेटर और एसी के कंप्रेसर तेज धमाकों के साथ फटने लगे। इससे आसपास के दुकानदार सहम गए।
आग को पड़ोस की दुकानों तक पहुंचने से रोका
सूचना पर एसीपी मोहनलालगंज विकास पांडेय और तीन गाड़ियों और टीम के साथ एफएसओ पीजीजआई माम चंद्र बडगूजर मौके पर पहुंचे। दमकल की टीम ने आग को पड़ोस की दुकानों तक फैलने से रोका। दमकल कर्मियों ने शोरूम के शीशे तोड़कर धुआं निकाला, फिर आग बुझाई। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
विज्ञापन

एक घंटे यातायात रहा बाधित
इस घटना से हाईवे का यातायात करीब एक घंटे बाधित रहा। शोरूम मालिक उमाशंकर के अनुसार, हादसे में करीब 50 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। एफएसओ का कहना है कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। उन्होंने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है।
शॉर्ट सर्किट के कारण घर में लगी आग

मोहनलालगंज के भावा खेड़ा गांव में शनिवार दोपहर श्रमिक के मकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। ग्रामीणों ने निजी संसाधनों से करीब दो घंटे में आग पर काबू पा लिया। इंस्पेक्टर के अनुसार, अमित कुमार परिवार के साथ भावा खेड़ा में रहते हैं। शनिवार को उनके घर में कोई नहीं थी। दोपहर में लोगों को उनके घर से आग की लपटें उठती दिखाई पड़ीं। घटना की जानकारी दमकल और अमित कुमार को दी गई। करीब दो घंटे में लोगों ने खुद ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया।

मदापुर चौराहे के पास स्थित शोरूम में लगी आग बुझाते दमकल कर्मी।

Next
AU ऐप में पढ़ें