लखनऊ के कैसरबाग में बुधवार को पुराने सिविल कोर्ट में बने वकीलों के पांच चैंबरों में आग लग गई। दमकल ने तीन गाड़ियों से आधे घंटे में आग बुझा ली।
पुराने सिविल कोर्ट में डिस्ट्रिक्ट जज कोर्ट के पीछे वकीलों के चेंबर बने हैं। बुधवार सुबह सात बजे पांच चेंबरों में आग लग गई। आग से अफरातफरी मच गई।
सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने तीन गाड़ियों से आधे घंटे में आग बुझा ली। एफएसओ हजरतगंज राम कुमार रावत के मुताबिक आग संभवत शार्ट सर्किट से लगी थी। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।