मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अग्निकांड को गंभीरता से लेते हुए एडीजी इंटेलीजेंस एसपी शिरोडकर, यूपीएसआईडीसी के संयुक्त प्रबंध निदेशक पीके पांडे और लखनऊ के चीफ फायर अफसर विजय कुमार सिंह की तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित कर 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है। यह कमेटी आग लगने के कारणों के अलावा हादसे की जिम्मेदारी भी तय करेगी।