फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रेनों में होगा फायर ऑडिट, जांची जाएगी बोगियों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी एक्सप्रेस में हादसे के बाद उत्तर व पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ट्रेनों में फायर ऑडिट कराएगा। रेलवे बोर्ड के निर्देश पर उत्तर, पूर्वोत्तर, उत्तर मध्य सहित सभी रेलवे जोनों में यह ऑडिट कराया जाएगा। इसके तहत बोगियों में सेफ्टी जांची जाएगी। आग लगने की स्थिति में बचाव उपकरणों, खिड़कियों व दरवाजों सहित वायरिंग चेक की जाएगी। साथ ही सभी सुरक्षा उपायों को भी परखा जाएगा। लखनऊ से दिल्ली, मुंबई व हावड़ा रूट पर जाने वाली ट्रेनों की फायर ऑडिट चरणबद्ध ढंग से होगी। इसमें पुष्पक, लखनऊ मेल, एसी एक्सप्रेस, कैफियात, गोमती, अमरनाथ, दून सहित तमाम ट्रेनें हैं, जिनकी सुरक्षा व्यवस्था गहनता से जांची जाएगी। इससे यात्रियों के सुरक्षित सफर को सुनिश्चित किया जा सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें