फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: अंसल कंपनी और चार अन्य पर 43 लाख की ठगी की एफआईआर, दो प्लॉट के नाम पर आरोपियों ने ऐंठी रकम

Sun, 19 Jul 2026 10:49 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में अंसल कंपनी और चार अन्य पर 43 लाख की ठगी की एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों पर दो प्लॉट के नाम पर ठगी करने का आरोप है। पीड़ित की तहरीर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने कार्रवाई की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
FIR Demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में आजमगढ़ के सिधारी निवासी भूपेंद्र वीर सिंह ने अंसल कंपनी व चार अन्य पर प्लॉट के नाम पर उनसे व पश्चिम बंगाल में रहने वाले रिश्तेदार नितिन नरसरिया से 43 लाख रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


भूपेंद्र वीर ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले अंसल कंपनी के जरिये पीजीआई इलाके में रहने वाले डॉक्टर नारायण प्रसाद और उनकी पत्नी रेनू से 25 लाख में प्लॉट खरीदा था। जबकि, रिश्तेदार नितिन अभिषेक से 18 लाख में प्लॉट लिया था। 

पीड़ित ने बताया के बाद में उन्हें पता चला कि बिना अंसल कंपनी से एनओसी हासिल किए ही वे अपने प्लॉट किसी और को बेच नहीं सकते हैं। इसके बावजूद अंसल कंपनी के मालिकों ने कंसोरसियम कंपनी के मालिक कृष्णा आजाद, आदेश कुमार, विजय और श्रवण कुमार से मिलीभगत की। उनके और रिश्तेदार के प्लॉट के फर्जी दस्तावेज बनवाए और उस पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें