फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीजीआई के नर्सिंग ऑफिसर पर आत्महत्या के लिए उकसाने की एफआईआर

Sun, 26 Jul 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
तेलीबाग। गोंडा के तरबगंज निवासी और सीएचसी में स्टाफ नर्स प्रतिभा मिश्रा की आत्महत्या के मामले में पीजीआई में तैनात नर्सिंग ऑफिसर विकास त्रिपाठी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। विकास पर आरोप है कि शादी के नाम पर उसने 20 लाख रुपये की मांग की और प्रतिभा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।
विज्ञापन

प्रतिभा की मां सुधा मिश्रा का आरोप है कि आठ जुलाई को प्रतिभा विकास के गोवर्धन एनक्लेव, पीजीआई स्थित फ्लैट पर गई थी। अगले दिन उसका शव विकास के कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। परिवार ने अंतिम संस्कार के बाद विकास के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। सुधा का आरोप है कि विकास ने दहेज में 20 लाख रुपये मांगे थे। आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण परिवार यह मांग पूरी नहीं कर सका। इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें