फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: श्रमिक की मौत के मामले में ठेकेदार व 11 अन्य पर प्राथमिकी

Tue, 08 Sep 2026 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मोहनलालगंज। धनवारा गांव में रविवार सुबह क्रेन पलटने से मोहनलालगंज के मऊ निवासी श्रमिक सोनू की मौत के मामले में पुलिस ने ठेकेदार व 11 अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई सोनू के पिता राजू की तहरीर पर की। आरोपी क्रेन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

राजू के मुताबिक, रविवार सुबह करीब आठ बजे सोनू करोरा निवासी ठेकेदार जसीम और मऊ निवासी बग्गड़ के साथ लकड़ी काटने धनवारा गया था। करीब दो घंटे बाद उसकी मौत की सूचना मिली। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव देखा तो आक्रोशित हो गए। परिजनों ने सोनू का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। उन्होंने ठेकेदार और उसके साथियों पर सोनू की पिटाई कर जबरन काम कराने और लापरवाही का आरोप लगाया। परिजनों का कहना था कि घटनास्थल पर जसीम, बग्गड़, इरफान, तारिब, शमशाद, सगीर, मुन्ना, आशीष तिवारी, आशीष वर्मा, बलवीर, कलीम व एक अज्ञात युवक मौजूद था। इसके बावजूद किसी ने सोनू को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें शांत कराया। सोमवार सुबह परिजनों ने अंतिम संस्कार किया। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि क्रेन चालक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें