फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं का नाम लेकर सीएम ऑफिस में दबाव बनाना पड़ा युवक को भारी

Fri, 08 Jun 2018 12:37 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
phone call
विज्ञापन

भाजपा पदाधिकारियों के नाम पर मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी पर अनुचित दबाव बनाना राजधानी के प्रकाश लोक, इंदिरा नगर  निवासी अभिषेक गुप्ता को महंगा पड़ा है। अभिषेक के खिलाफ हजरतगंज थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के विशेष सचिव सुभ्रांत शुक्ला ने 28 मई को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय को सूचित किया था कि 24, प्रकाश लोक, इंदिरा नगर निवासी अभिषेक गुप्ता भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन और अन्य पदाधिकारियों के नाम लेकर अनुचित कार्य कराने का दबाव बना रहा है।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी भारत दीक्षित ने इसे पार्टी की छवि धूमिल करने वाली कार्रवाई बताया। उन्होंने एसएसपी को पत्र लिखकर कहा है कि अभिषेक गुप्ता न तो भाजपा कार्यकर्ता है ना ही कार्यालय में कार्यरत है।
विज्ञापन


उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के नाम का दुरुपयोग करने वाले गुप्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि फर्जी भाजपा नेता अभिषेक गुप्ता के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में धोखाधड़ी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

विज्ञापन

पेट्रोल पंप के लिए मांगी थी अतिरिक्त भूमि

अभिषेक गुप्ता ने हरदोई जिले की संडीला तहसील केरैसो गांव में पेट्रोल पंप की स्थापना के लिए मुख्य मार्ग की चौड़ाई कम होने के कारण आवश्यक भूमि उपलब्ध कराने की मांग की थी। उनका आवेदन नियमानुसार न होने के कारण खारिज कर दिया गया था। अभिषेक ने राज्यपाल से शिकायत की थी कि सीएम ऑफिस के एक अधिकारी ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की थी। रिश्वत न देने पर उनके प्रत्यावेदन पर निर्णय नहीं हो पाया है। राज्यपाल राम नाईक ने इस मामले में समुचित कार्यवाही के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें