फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदियों के ट्रॉमा सेंटर से भागने के मामले में दरोगा व पुलिसकर्मियों समेत नौ पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर से बुधवार को ईरानी गिरोह के दो बदमाशों के फरार होने के मामले में रायबरेली के डलमऊ थाने के एसओ पंकज त्रिपाठी ने दरोगा समेत सात पुलिसकर्मियों और दोनों बदमाशाें के खिलाफ चौक थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

एसओ डलमऊ पंकज त्रिपाठी ने तहरीर में लिखा है कि 9 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश इंजमाम अली और इरफान अली घायल हुए थे। इंजमाम बड़े गांव शाहगंज जौनपुर का निवासी तो वहीं इरफान मध्य प्रदेश के उमरिया का है। इन दोनों को घायल हालत में रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां से मंगलवार को डॉक्टरों ने केजीएमयू रेफर कर दिया। मंगलवार को दोनों को लखनऊ के केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां से दोनों बुधवार सुबह 6.30 बजे फरार हो गए। इस मामले में एसओ डलमऊ पंकज त्रिपाठी ने चौक थाने में बुधवार देर शाम तहरीर दी जिसमें सुरक्षा में तैनात दरोगा मोहित कुमार, मुख्य आरक्षी लालसा चौहान, आरक्षी शक्ति सिंह, महेश सिंह, मुकेश साहू, सचिन सिंह गौतम, आनंद कुमार पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही का आरोप लगाया है। एसओ पंकज त्रिपाठी की तहरीर पर दरोगा, मुख्य आरक्षी व पांच आरक्षी और दोनों बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें