फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News : विवादित ट्वीट करने पर कांग्रेस के नेता पर एफआईआर, जेपी नड्डा के बयान का एक वीडियो किया था ट्वीट

Tue, 17 Jan 2023 12:15 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ललन कुमार के ट्विटर एकाउंट से 13 जनवरी को सुबह 11:56 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक तीन सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया गया था। वीडियो केसाथ ट्वीट में विवादित टिप्पणी भी की गई थी।
विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के एक वीडियो को ट्वीट कर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर कांग्रेस के नेता ललन कुमार पर हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। भारतीय जनता युवा मोर्र्र्चा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष का आरोप है छवि खराब करने के लिए वीडियो एडिट कर ट्वीट किया गया। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है।  

विज्ञापन


हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ललन कुमार के ट्विटर एकाउंट से 13 जनवरी को सुबह 11:56 बजे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का एक तीन सेकेंड का वीडियो ट्वीट किया गया था। वीडियो केसाथ ट्वीट में विवादित टिप्पणी भी की गई थी। भाजयुमो के पूर्वी क्षेत्र केउपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा ने इस संबंध में तहरीर दी थी। उसी आधार पर ललन कुमार पर कूटरचित इलेक्ट्रॉनिक सामग्री तैयार कर छवि खराब करने व आईटी एक्ट केतहत केस दर्ज किया गया है। ट्विटर मुख्यालय से संबंधित एकाउंट का विवरण मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें