फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: .... उन्नाव के लिए रिटायर्ड कर्नल से जमीन के नाम पर ठगी, चार पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
- दो आरोपी हैं उन्नाव के
विज्ञापन

लखनऊ। गोमतीनगर के विश्वासखंड-3 निवासी 80 साल के रिटायर्ड कर्नल प्रताप शंकर तिवारी से जालसाजों ने जमीन के नाम पर पांच लाख रुपये ठग लिए। ग्राम सभा की जमीन को अपना बताकर जालसाजों ने सौदा किया। रजिस्ट्री के दौरान टालमटोल करने लगे। पड़ताल में हकीकत सामने आई। पीड़ित ने गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक, प्रताप शंकर ने बताया कि उन्नाव के बीघापुर स्थित इंदेमऊ गांव निवासी महेश नारायण शुक्ला उर्फ छंगा व कंचन से खेती की जमीन के बारे में बातचीत की। दोनों ने आलमबाग के मानसनगर निवासी परिचित रघुराज यादव व दीपा सिंह से मुलाकात कराई। दीपा ने खुद के पास 11 बीघा जमीन होने की बात कही। सौदा 25 लाख रुपये में तय किया और कर्नल से पांच लाख एडवांस ले लिया। स्टांप के लिए दो लाख रुपये भी दिए। इसके बाद आरोपी रजिस्ट्री को लेकर टालमटोल करने लगे। शक होने पर प्रताप शंकर ने छानबीन की तो पता चला कि दीपा ने जो जमीन दिखाई थी वह दूसरे की है। ज्यादातर जमीन ग्राम सभा की हैं। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें