फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सेवानिवृत्त निदेशक चिकित्सक एवं स्वास्थ्य से ठगे 5.45 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच अन्य लोगों के खाते से ठगे गए 6.14 लाख रुपये, केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी।
लखनऊ। सेवानिवृत्त निदेशक चिकित्सक एवं स्वास्थ्य डाॅ. ऊषा जैन के खाते से दस माह में जालसाजों ने 5.45 लाख रुपये निकाल लिए। रुपये कटने का पता बैंक पहुंचने पर उनको हुआ। अब उन्होंने वजीरगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया है। वहीं, साइबर जालसाजों ने पांच अन्य लोगों के खाते में सेंध लगाते हुए 6.14 लाख रुपये निकाल लिए। ठगी का शिकार हुए लोगों ने इंदिरानगर,पीजीआई, सआदतगंज और तालकटोरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
वजीरगंज के जगत नारायन रोड इलाके में सेवानिवृत्त निदेशक चिकित्सक एवं स्वास्थ्य डाॅ. ऊषा जैन रहती हैं। उनके मुताबिक, महानगर के न्यू हैदराबाग स्थित केनरा बैंक की शाखा में बचत खाता है। 23 मई 2022 से लेकर 20 फरवरी 2023 के बीच जालसाजों ने खाते से कई बार में 5,45,190 रुपये निकाल लिए। बैंक पहुंचने पर उनको इसका पता चला। ठगी के मामले में उन्होंने एक मार्च को वजीरगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं इंदिरानगर के खुर्रमनगर इलाके में नेहा शर्मा रहती है। उनके मुताबिक ऑनलाइन जॉब के नाम पर जालसाजों ने उनसे 4,48,100 रुपये ठग लिए। इसके अलावा इंदिरानगर के वैशाली एन्क्लेव के रहने वाले हरीश कुमार के पास बिजली कटने का मैसेज आया। इसमें दिए नंबर पर उन्होंने संपर्क किया तो जालसाज ने एक एप डाउनलोड कराते हुए उनके खाते से 60,998 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन

पीजीआई इलाके के वृंदावन एल्डिको में रहने वाले नीलेश सिंह से गुरुग्राम में किराए का कमरा दिलाने के नाम पर जालसाजों ने 30,797 रुपये ऐंठ लिए। वहीं सआदतगंज के टिकैतराय तालाब स्थित एलडीए कॉलोनी में वीरेंद्र प्रताप सिंह के पास भी बिजली कनेक्शन कटने का मैसेज भेजकर जालसाजों ने एप डाउनलोड कयाया और खाते से 69,738 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा राजाजीपुरम सेक्टर-बी निवासी चंद्र प्रकाश शर्मा से कोरियर कंपनीकर्मी बन जालसाजों ने डेबिट कार्ड की गोपनीय जानकारी हासिल कर 24,999 रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें